BDO और CO को JMM विधायक की खुली चेतवानी, कार्यकर्ताओं तंग किया तो ऑफिस में घुस कर मारेंगे 

झारखंड में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी और दरोगा के खिलाफ विधायकों का ग़ुस्सा खुल कर सामने आने लगा. पहले डुमरी विधायक जयराम महतो और दरोगा के बीच विवाद सुर्खियों में रहा.लेकिन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने मंच से BDO और CO को चेतवानी दे दिया.

BDO और CO को JMM विधायक की खुली चेतवानी, कार्यकर्ताओं तंग किया तो ऑफिस में घुस कर मारेंगे

गढ़वा: झारखंड में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी और दरोगा के खिलाफ विधायकों का ग़ुस्सा खुल कर सामने आने लगा. पहले डुमरी विधायक जयराम महतो और दरोगा के बीच विवाद सुर्खियों में रहा.लेकिन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने मंच से BDO और CO को चेतवानी दे दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकर्ताओं को तंग मत करो, नहीं तो ऑफिस में घुसकर मारेंगे.

विधायक अनंत प्रताप देव खान और खनिज अधिनियम के खिलाफ आयोजित नगर उंटारी प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए.धरना प्रदर्शन के दौरान जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने बीडीओ और सीओ को खुले मंच से चेतावनी दी है.

नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक ने बीडीओ और सीओ को कथित तौर पर ऑफिस में घुसकर मारने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करें और बुजुर्गों के लिए चल रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं.  विधायक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार जितना मंईयां सम्मान योजना को रोकने की कोशिश करेगी, हेमंत सोरेन की सरकार उतना ही लोगों को इसका लाभ देगी.

दरअसल, केंद्र सरकार के एमएमडीआर बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को राज्यभर में जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया.  गढ़वा सदर और नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय में भी बड़ी संख्या में जेएमएम के महिला-पुरुष नेता और कार्यकर्ता जुटे.  सुबह करीब 10 बजे से ही कार्यकर्ता टेंट, झंडे और साउंड सिस्टम के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

 नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने एमएमडीआर बिल का विरोध करते हुए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों पर भी निशाना साधा. अपने भाषण के दौरान विधायक ने बीडीओ और सीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हेमंत सोरेन के कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करें, नहीं तो ऑफिस में घुसकर मारने की बात कही.
रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कुमार