मैं राजा हरिश्चंद्र नहीं, लेकिन कोई माई का लाल.... गढ़वा विधायक का मिथिलेश ठाकुर पर क्यों फूटा गुस्सा , पढ़िये    

गढ़वा(GARHWA):गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण और क्रशर संचालन को लेकर प्रशासन के साथ पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर जमकर निशाना साधा. सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, मैं राजा हरिश्चंद्र नहीं हूं, लेकिन कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता... उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में बिना भूमि अधिग्रहण के सड़कें बनाई जा रही है और विरोध करने वाले रैयतों पर पुलिस के जरिए दबाव बनाया जा रहा है.

गढ़वा में भूमि अधिग्रहण नियम की धज्जियाँ उड़ रही है

 विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने आगे कहा कि गढ़वा में भूमि अधिग्रहण नियम की धज्जियाँ उड़ रही है बगैर भूमि अधिग्रहण के ही सड़के बन रही है रैयत ज़ब विरोध करने सड़क पर जा रहे है तो मेराल थाना का दरोगा पालतू कुत्ते की सड़क पर डंडा लेकर आ जा रहा है.उक्त बाते गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सर्किट हाउस मे आयोजित प्रेसवार्ता मे कही.वही उन्होंने क्रसर संचालक के द्वारा उनके प्रतिनिधि पर लगाए गए.

दस लाख रुपय मांगने के सवाल पर क्या कहा पढ़िये 

दस लाख रुपय मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा की पहले पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर यह जवाब दे की उनके रहते वर्ष 2009 से लेकर 2019 तक एक भी क्रसर नहीं खुला था लेकिन 2019 और 2024 के बीच मे दर्जनों क्रसर कैसे खुल गए.क्रसर खुले चार वर्ष बीत गए और मेरे विधायक बने हुए दो वर्ष हो गए तो मै दो माह पहले ही क्यों आपसे पैसा माँगा पहले क्यों नहीं मंगा यह सब बेबुनियाद बाते है मैंने ज़ब गरीबो का आवाज उठाया तो ये संचालक जो अपने आप को बिहार का माफिया कहता है अपराधी कहता है तो इसके पेट मे दर्द होना शुरू हो गया है.मै इनका क्रसर और सड़क का जाँच करुवाऊंगा.

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार