गढ़वा: दो चक्रवातों ने बर्बाद की धान की फसल, 5300 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत, मुआवजे की मांग तेज

गढ़वा में दो चक्रवातों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. करीब 5,300 किसानों की फसल प्रभावित हुई है. कृषि विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है.
गढ़वा: दो चक्रवातों ने बर्बाद की धान की फसल, 5300 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत, मुआवजे की मांग तेज

गढ़वा (GARHWA):  गढ़वा जिला क़ृषि आधारित जिला है. यंहा की अधिकतर आबादी क़ृषि पर निर्भर है लेकिन नवंबर माह मे आई दो चक्रवाती अर्णव और अकवान ने यंहा की किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है. दरसल धान की खेती कर रहे किसानों को ये चक्रवाती तूफान और बारिश ने बर्बाद कर दिया है. अर्णव के समय 2700 सौ किसानों के धान की फ़सल बर्बाद हुई तो अर्णव के समय 2600 सौ किसानों की धान बर्बाद हुई है. खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. कई किसानों का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई है और अब परिवार के सामने खाने-पीने तक की समस्या पैदा हो गई है.

अर्णव और अकवान चक्रवात ने किसानों को पहुंचाया नुकसान

नवंबर में आए अर्णव और अकवान चक्रवात के दौरान हुई बारिश ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक, अर्णव चक्रवात के दौरान करीब 2,700 किसानों की फसल प्रभावित हुई, जबकि अकवान चक्रवात से लगभग 2,600 किसानों को नुकसान हुआ है. फसल बर्बाद होने के बाद भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की को आवेदन सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे ने भी सरकार से जल्द मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर किसानों को जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा. किसान सुरेंद्र सिंह समेत अन्य प्रभावित किसानों का कहना है कि धान की खेती पर उनकी पूरी उम्मीद टिकी थी, लेकिन बारिश ने सबकुछ बर्बाद कर दिया.

कृषि विभाग कर रहा नुकसान का आकलन

इस पूरे मामले पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि दोनों चक्रवातों के कारण जिले में करीब 5,300 किसानों को नुकसान हुआ है. किसानों ने पोर्टल और अन्य माध्यमों से अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं. फिलहाल कृषि विभाग की ओर से शिकायतों की जांच और फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. अब किसानों की नजर सरकार और कृषि विभाग पर टिकी हैं.

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार