गढ़वा को मिली 29 नई बाइक,समय पर रेस्पॉन्स करेगी पुलिस,एसपी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
गढ़वा: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी और मजबूत कर ली है. जिले की पुलिस को अपराधियों पर लगाम कसने और गश्त व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 29 नई टाइगर मोबाइल बाइक मिली हैं.
गढ़वा: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी और मजबूत कर ली है. जिले की पुलिस को अपराधियों पर लगाम कसने और गश्त व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 29 नई टाइगर मोबाइल बाइक मिली हैं. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को जिले के विभिन्न थानों और ओपी के लिए रवाना किया.
पुलिस लाइन से अपराध नियंत्रण के लिए 29 टाइगर मोबाइल बाइक को रवाना किया गया. बाइक को हरी झंडी दिखाने से पहले एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.जिसके बाद सभी को रवाना किया गया. झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई इन बाइकों को जिले के सभी थानों और ओपी में भेजा जाएगा. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने हरी झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया.
आशुतोष शेखर एसपी गढ़वा ने बताया कि नई 29 बाइक सरकार की ओर से गढ़वा को मिली है. इससे पहले भी बाइक और बोलेरो गाड़ी उपलब्ध कराई गई थी. इन बाइकों के मिलने से पुलिस को संकरी गलियों और संकरी सड़कों पर गश्त करने और अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी. इससे पुलिस की पहुंच उन इलाकों तक भी आसान होगी, जहां बड़े वाहनों से पहुंचने में परेशानी होती है. इससे पहले भी झारखंड सरकार की ओर से जिले के विभिन्न थानों और ओपी को बोलेरो सहित अन्य वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं. नई बाइक मिलने से पुलिस की गश्त व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
नई गाड़ी मिलने से पुलिस का रेस्पॉन्स टाइम कम हुआ है. पुलिस समय पर पहुँच रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की किसी को कोई परेशानी होती है तो सीधे 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ले सकते है. जनता की सुरक्षा की पुलिस की जिम्मेवारी है.
रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार