BREAKING: गढ़वा में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एएसआई को सामने से मारी टक्कर,मौके पर गई जान
गढ़वा में NH39 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार एएसआई को टक्कर मार दी. जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना डुमरो गाँव के पास हुई . घटना के बाद गाड़ी छोड़ कर ड्राइवर फरार हो गया. एएसआई मेराल थाना में पदस्थापित थे.
गढ़वा:जिले में सड़क हादसे में एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके इलाके में सनसनी मच गई. एएसआई मेराल थाना में पदस्थापित थे. वह किसी काम से अपनी बाइक से जा रहे थे इसी बीच डुमरो गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन पर गलत लेन से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल एएसआई को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है, जबकि चालक फरार है.
घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन है. जहां मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग ने अपना एक अधिकारी खो दिया. मेराल थाना में कार्यरत एएसआई राजेंद्र बैठा विभागीय कार्य से गढ़वा आए हुए थे. वह अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से गलत लेन में तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया.
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने एएसआई राजेंद्र बैठा के निधन पर गहरा दुख जताया है. सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा की हमने बहुत कोशिश की बचाने की लेकिन अत्यधिक घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई.
रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार