कॉलेज जा रही छात्रा का जबरन पकड़ा हाथ, फिर गलत तरीके से छूए अंग, गढ़वा का मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

देश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग घटनाएँ यह सोचने पर मजबूर कर रही हैं कि आखिर बेटियाँ कहां सुरक्षित हैं, ना घर में ना बाहर.हालही में बिहार की घटनाओं की ही बात ले लीजिए, कहीं बच्चियों से छेड़छाड़ तो कहीं युवतियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध आए दिन देखने को मिलते हैं.

कॉलेज जा रही छात्रा का जबरन पकड़ा हाथ, फिर गलत तरीके से छूए अंग, गढ़वा का मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

गढ़वा (GARHWA): देश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग घटनाएँ यह सोचने पर मजबूर कर रही हैं कि आखिर बेटियाँ कहां सुरक्षित हैं, ना घर में ना बाहर.हालही में बिहार की घटनाओं की ही बात ले लीजिए, कहीं बच्चियों से छेड़छाड़ तो कहीं युवतियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध आए दिन देखने को मिलते हैं. ऐसे में ताज़ा मामला झारखंड के गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र का है जहां बरवाही जंगल के समीप नर्सिंग कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया. इधर छात्रा ने रंका थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की है. छात्रा के अनुसार वह घर से रंका स्थित नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी जहां घर से कुछ दूर पैदल चलकर वह ऑटो पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान बाइक से पहुंचे एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. छात्रा ने इसका विरोध करते हुए वहां से आगे बढ़ने का प्रयास किया.

आरोप है कि युवक ने छात्रा का पीछा किया और उसका हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. इस दौरान उसके साथ गलत तरीके से स्पर्श भी किया गया. छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया. शिकायत में छात्रा ने युवक की पहचान मोख्तार अंसारी के रूप में की है, जो कटरा गांव का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने छात्रा के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों का सत्यापन कर रही है.

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार