पूर्वी सिंहभूम में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन! गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग

देशभर में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर लगातार प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यशैली के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ऐसे में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प की भी खबर सामने आई.

पूर्वी सिंहभूम (EAST SINGHBHUM): देशभर में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर लगातार प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है. प्रदर्शनकारी लगातार CEC के विरोध में प्रदर्शन करते नजर आ रहे है. इस दौरान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से प्रदर्शन को लेकर खबर सामने आ रही है जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ  गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे को लेकर विरोध देखने को मिला.

दरअसल, जिले के चाकुलिया  में पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यशैली के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा का मांग एवं नारा लगा रहे थे. देशभर चल रही चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध का असर पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में दिखा. आज यानी शुक्रवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दो नारा लगा रहे थें. इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर बहसबाजी भी देखने को  मिली. इसी दौरान पुलिस भाकपा कार्यकर्ताओं को सड़क जाम होने नाम पर पुतना दहन कार्यक्रम को रोकना चाहा रही थीं. जिसका भाकपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और पुतला दहन किया.

ऐसे में प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सड़क जाम होने की आशंका जताते हुए पुतला दहन कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की. इस बात को लेकर पुलिस और भाकपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई. कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और अपना प्रदर्शन जारी रखा. पुलिस की आपत्ति के बावजूद भाकपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया. इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल बना रहा. फिलहाल अब देखना होगा यह प्रदर्शन कितना आगे तक बढ़त है और इसको लेकर प्रशासन क्या कुछ करती है.

रिपोर्ट- अरुण बारीक