दुमका:मां की आराधना, जरूरतमंदों का सम्मान,विजयपुर पूजा समिति की सराहनीय पहल
दुमका: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना के बीच दुमका के विजयपुर में सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई. श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
दुमका: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना के बीच दुमका के विजयपुर में सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई. श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस पहल के तहत 125 महिलाओं को साड़ियां दी गईं, ताकि त्योहार की खुशियों में वे भी सहभागी बन सकें.
125 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण.
समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करना था. महाष्टमी के पावन अवसर पर साड़ियां पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन ने सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया.
समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव राजन सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता और सक्रिय सदस्य शंभू राउत सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने इस पहल को सफल बनाने में सहभागिता निभाई.
त्योहार की खुशियां हर घर तक पहुंचाने की पहल.
समिति की इस पहल का संदेश स्पष्ट रहा कि पर्व का वास्तविक आनंद तभी है, जब उसकी खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें. मां दुर्गा की भक्ति के साथ जरूरतमंदों की मदद कर समिति ने सामाजिक एकजुटता, आपसी सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया.