दुमका:व्हाट्सऐप स्टेटस से मची थी हलचल, डॉक्टर ने संदेश भेजकर दी कुशलता की जानकारी

दुमका:मंगलवार की शाम व्हाट्सऐप स्टेटस पर ‘जहर खाने’ का संदेश पोस्ट कर चर्चा में आए दुमका के चिकित्सक डॉ. मनीष भारती ने अपनी कुशलता की जानकारी दी।

दुमका:व्हाट्सऐप स्टेटस से मची थी हलचल, डॉक्टर ने संदेश भेजकर दी कुशलता की जानकारी

दुमका:मंगलवार की शाम व्हाट्सऐप स्टेटस पर ‘जहर खाने’ का संदेश पोस्ट कर चर्चा में आए दुमका के चिकित्सक डॉ. मनीष भारती ने अपनी कुशलता की जानकारी दी. घर लौटने के बाद उन्होंने व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर कहा, ‘मैं अब घर पर हूं और सुरक्षित हूं. उनके इस संदेश के बाद उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली.

होटल के कमरे में होने की दी थी जानकारी

दरअसल, 17 नवंबर की शाम डॉ. भारती ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा था, ‘मैं जहर खा रहा हूं, कृपया मुझे बचा लें.इसके साथ ही उन्होंने होटल हैरिटेज के कमरा नंबर 108 में मौजूद होने की जानकारी भी साझा की थी.संदेश सामने आते ही उनके परिचितों और परिजनों में चिंता फैल गई.सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन तत्काल होटल पहुंचे. वहां डॉ. भारती से बातचीत कर उन्हें समझाया गया, जिसके बाद वह घर लौट गए.

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर किया आगाह

घर लौटने के बाद भेजे गए संदेश में डॉ. भारती ने सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते स्कैम और नुकसानदेह गतिविधियों को गंभीर चुनौती बताया.उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम लोगों के लिए एक जरूरी चेतावनी है. सभी को अपनी निजता की सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारियों के दुरुपयोग से बचने के प्रति सतर्क रहना चाहिए.

किसी को निशाना बनाने और बदनाम करने का जताया खतरा

डॉ. भारती ने अपने संदेश में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जा सकता है, उसकी छवि खराब की जा सकती है और उसे नुकसानदेह तरीके से सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में ला दिया जा सकता है. समाज को इस घटना से सबक लेने और डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल में सतर्कता बरतने की जरूरत है.

समय पर मिली सूचना को बताया जीवनरक्षक

उन्होंने समय रहते जानकारी साझा करने और मदद के लिए आगे आने वालों का आभार जतायाmउनका कहना था कि ऐसी तत्परता किसी वास्तविक आपात स्थिति में किसी की जान बचाने में भी मददगार साबित हो सकती है। अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब अपने घर पर हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं.