देवेंद्र महतो के रांची आह्वान से क्या फिर सुलगेगी आंदोलन की आग? क्यों कहा जा रहा आखिरी लड़ाई अब आर-पार की लड़ाई
झारखंड में परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन की "आग" अभी ठंडी नहीं हुई है. पिछले महीने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और सुधारो के आश्वासन के बाद छात्र संगठनों ने अपना आंदोलन 2 महीने की अल्टीमेटम के साथ रोक दिया था. लेकिन एक बार फिर यह "आग" जलने को तैयार है.
धनबाद(DHANBAD): झारखंड में परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन की "आग" अभी ठंडी नहीं हुई है. पिछले महीने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और सुधारो के आश्वासन के बाद छात्र संगठनों ने अपना आंदोलन 2 महीने की अल्टीमेटम के साथ रोक दिया था. लेकिन एक बार फिर यह "आग" जलने को तैयार है. एक तरफ भाजपा 8 से 11 सितंबर तक झारखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 10 सितंबर को धनबाद में भी प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच देवेंद्र नाथ महतो ने 11 सितंबर को रांची पहुंचने का आह्वान कर दिया है.
मतलब साफ है कि यह आंदोलन एक बार फिर से जीवित होने के कगार पर खड़ा है. दूसरी ओर इस मामले को फिर से सुलझाने में सरकार को थोड़ी इसलिए परेशानी आ सकती है कि मंत्रियों की हाई पावर कमेटी के अगुवा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया है. सरकार को अब एक नए चेहरे की खोज करनी होगी। कहा जा सकता है कि झारखंड की राजधानी में एक बार फिर छात्रों की गूंज सुनाई देगी। देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों को 11 सितंबर को रांची बुलाया है. उन्होंने पिछली कई परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ हल्ला बोल का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि
11 सितम्बर 2026 को राँची चलें! राँची चलें… राँची चलें… राँची चलें! आखिरी लड़ाई — अब आर-पार की लड़ाई!
11वीं–13वीं JPSC, JSSC CGL, PGT, LDC, नर्सिंग, आशुलिपिक तथा TDPL एवं अभय तिवारी से जुड़े JPSC-JSSC मामलों सहित धांधली से प्रभावित हर परीक्षा को रद्द कराने तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर विधानसभा घेराव आंदोलन वाला जोश और संघर्ष कम नहीं होने देना है।
सम्पूर्ण झारखंड के 24 जिलों के छात्रों की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” की समापन यात्रा,“निष्पक्ष CID जाँच को मजबूती से हाई कोर्ट में रखकर छात्रों को न्याय करो, अन्यथा CBI जाँच करो!” 18वें दिन — राँची चलें। दिनांक: 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार), समय: दोपहर 12:30 बजे, स्थान: बापू वाटिका से बिरसा समाधि स्थल , भाया अल्बर्ट एक्का चौक
विवादित 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई, 22 परीक्षाएँ रद्द, 17 परीक्षाओं पर जाँच एवं 6 परीक्षाओं पर रोक के फैसले से जुड़े मामले में आगामी 15 सितम्बर को हाई कोर्ट में होने सुनवाई पर छात्रहित में फैसला पर यह आन्दोलन मील का पत्थर साबित होगा, अतः आप सभी भारी संख्या में पहुचें।
दरअसल ,देवेंद्र महतो का राज्यव्यापी भर्ती व्यवस्था सुधर यात्रा जारी है. बुधवार को झारखंड के गढ़वा में कार्यक्रम हुआ. इसके पहले उन्होंने संथाल, कोयलांचल सहित अन्य जिलों का दौरा किया और दौरा का समापन 11 तारीख को रांची में होगा। देवेंद्र महतो का कहना है कि राज्य सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए नियुक्ति प्रक्रियाओं को त्वरित एवं निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। दरअसल, 26 दिनों तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चले आंदोलन के बाद देवेंद्र महतो सुधार यात्रा पर निकले है.