मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सोशल मीडिया पर आखरी पोस्ट क्यों हो रहा वायरल, जानिए क्या लिखा था सन्देश में?

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के संदेश और सुख-शांति की कामना की थी.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सोशल मीडिया पर आखरी पोस्ट क्यों हो रहा वायरल, जानिए क्या लिखा था सन्देश में?

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के कद्दावर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सुनकर सारे लोग स्तब्ध है. सुबह-सुबह जैसे ही लोगों को मंत्री के निधन की खबर मिली कुछ देर के लिए झारखंड लगभग ठहर सा गया था. निधन से पहले उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. यह उनके सोशल मीडिया अकाउंट का आखिरी पोस्ट था.  

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामना देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली सीख का उल्लेख किया था. उन्होंने धर्म-कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा की बात कही थी. उन्होंने लिखा था कि श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे. अंत में उन्होंने जय श्री-राधे कृष्णा लिखा था.  

जन्माष्टमी के ठीक दो  दिन बाद उनके निधन की खबर आई. इसके बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा है. बता दें कि शनिवार सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह अपने घर पर थे. अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी और जांच में हार्ट अटैक के लक्षण पाए गए तह. मंत्री सोनू गिरिडीह सदर से झामुमो के विधायक थे.