Dhanbad Big Update: कौन है विधायक गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का दोषी उमेश सिंह , जाइए 25 साल बाद कैसे हुआ रिहा?

धनबाद के बहुचर्चित गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का दोषी उमेश सिंह 25 साल से अधिक समय के बाद खुली हवा में सांस ली है.खुली हवा में सांस लेने के बाद सीधे वह अपने पैतृक गांव चला गया है.

Dhanbad Big Update: कौन है विधायक गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का दोषी उमेश सिंह , जाइए 25 साल बाद कैसे हुआ रिहा?

TNP डेस्क : धनबाद के बहुचर्चित गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का दोषी उमेश सिंह 25 साल से अधिक समय के बाद खुली हवा में सांस ली है.खुली हवा में सांस लेने के बाद सीधे वह अपने पैतृक गांव चला गया है.सोमवार को वह जेल से रिहा हुआ. उसके बाद वह अपने पैतृक आवास बिहार के औरंगाबाद चला गया है. हालांकि उसकी रिहाई रांची हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद सोमवार को हुई. 

कोर्ट ने सोमवार के 4:00 बजे तक उसे रिहा नहीं करने पर झारखंड के मुख्य सचिव से 10 लाख रुपए हर्जाना  वसूलने का आदेश दिया था. उसके बाद आनन फानन में उमेश सिंह को रिहा किया गया. दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट में उमेश सिंह की रिहाई से संबंधित अवमानना मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के रवैया पर नाराजगी जताई.  पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से जेल आईजी स्वयं अदालत में उपस्थित हुए थे और शपथ पत्र दाखिल कर भरोसा दिया था कि उमेश सिंह को 12 नवंबर तक या उससे पहले जेल से रिहा कर दिया जाएगा.

लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी उसकी रिहाई नहीं हुई. सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान उमेश सिंह की ओर से उपस्थित वरीय अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि जेल आईजी के शपथ पत्र के माध्यम से दिए गए आश्वासन के बावजूद उमेश सिंह को अब तक जेल से रिहा नहीं किया गया है. 

इस पर अदालत ने   सरकारी अधिवक्ता के माध्यम से राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि यदि सोमवार शाम 4:00 बजे तक उमेश सिंह को जेल से रिहा नहीं किया गया, तो मुख्य सचिव से 10 लाख रुपए हर्जाना के रूप में वसूले जाएंगे.  उमेश सिंह 27 अप्रैल 2000 से जेल में बंद था. उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2000 को धनबाद, निरसा जीटी रोड पर देवली गांव के पास निरसा विधायक गुरुदास चटर्जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड में उमेश सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. राज्य सजा पुनरीक्षण बोर्ड की ओर से उसकी समय पूर्व रिहाई की अर्जी खारिज किए जाने के बाद उसने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 

हाई कोर्ट ने बोर्ड के अस्वीकृति आदेशों को निरस्त करते हुए उसकी रिहाई का निर्देश दिया था. राज्य सरकार की ओर से आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई थी. उमेश सिंह बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर का रहने वाला है.