निगम सख्त हुआ तो ठेकेदार पहुंचे संजीव सिंह के पास, कहा -मेयर साहब बालू नहीं मिल रहा, कैसे करें एग्रीमेंट

निगम सख्त हुआ तो ठेकेदार पहुंचे संजीव सिंह के पास, कहा -मेयर साहब बालू नहीं मिल रहा, कैसे करें एग्रीमेंट

धनबाद(DHANBAD):   मेयर साहब !बालू  नहीं मिल रहा है, कैसे करें एग्रीमेंट, दरअसल , यह निगम के ठेकेदारों की गुहार है.  ठेकेदारों ने मेयर संजीव सिंह से राहत की गुहार लगाई है.  उनका कहना है कि सरकार ने बालू उठाव पर रोक लगा दी है.  बालू मिल नहीं रहा है, ऐसे में  वह  ठेका का काम कैसे करेंगे? उनके सामने बड़ी समस्या है.  गुरुवार को ठेकेदारों ने संजीव सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा बताई।  उनका कहना है कि सरकार ने एनजीटी के आदेश पर बालू उठाव पर रोक लगा दी है.  शहर में जो बालू अभी उपलब्ध है, वह बहुत महंगा है. 

बालू की किल्लत है ,जो मिल रहा वह भी बहुत महंगा ----
 
ऐसे में तुरंत काम शुरू करना उनके लिए संभव नहीं है.  संबेदको  का कहना था कि  जमानत राशि निगम की ओर से वापस नहीं की जाती।  वर्षो  से ठेकेदार इसके लिए दौड़ लगा  रहे हैं.  दरअसल, आवंटित काम को लेकर नगर निगम प्रशासन काफी सख्त  हो गया है.  वह ठेकेदारों को  समय पर काम  पूरा करने की चेतावनी दी है.  नहीं करने वालों को ब्लैक लिस्ट भी किया गया है .  निगम के चीफ इंजीनियर ने टेंडर लेकर काम शुरू नहीं करने वाले को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है.  यह भी  कहां है कि जिन कामों का एग्रीमेंट हो गया है और काम शुरू नहीं हुआ है, या समय पर पूरा नहीं किया गया है, उनका एग्रीमेंट रद्द कर फिर से निविदा निकाली जाएगी। 

निगम ठेकेदारों के खिलाफ अब कड़ा एक्शन के मूड में है ----

दरअसल, नगर निगम से टेंडर लेकर काम नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन शुरू हो गया है.  उन्हें ब्लैक लिस्ट करने का आदेश जारी किया गया है.  कम से कम पांच कंपनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है.  नगर निगम में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा में यह बात सामने आई कि  कई ठेकेदार काम शुरू नहीं किए हैं.  यहां  तक यह भी  सामने आया है कि कई योजनाओं में एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी  कार्य शुरू नहीं किए हैं.