धनबाद और पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण -शहरी कांग्रेस अध्यक्षों की क्या होगी जिम्मेवारी, कैसे करेंगें काम, कौन होगा "रिंग मास्टर"?
धनबाद के शहर और ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलग-अलग होंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी को दो हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया है.
धनबाद (DHANBAD): धनबाद के शहर और ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलग-अलग होंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी को दो हिस्सों में बांटने का निर्णय लिया है. इसके तहत धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) और धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का गठन किया जाएगा. शहरी कमेटी के क्षेत्राधिकार में धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड आएंगे, जबकि ग्रामीण कमेटी में बलियापुर, गोविंदपुर, निरसा, तोपचांची, टुंडी, बाघमारा एवं कलियासोल प्रखंड शामिल होंगे.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देश में धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटियों के पुनर्गठन का प्रस्ताव स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई है.
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी का नया स्वरूप
धनबाद जिले में संगठन को दो अलग-अलग कमेटियों में बांटा जाएगा. दोनों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष होंगे.धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) जिसका अध्यक्ष एक होंगे और इनका क्षेत्राधिकार: धनबाद नगर निगम क्षेत्र. जिसका कुल क्षेत्र नगर निगम के सभी 55 वार्ड होगा और संगठन का नाम: धनबाद सिटी जिला कांग्रेस कमेटी. नगर निगम क्षेत्र के सभी 55 वार्डों को शामिल करते हुए धनबाद शहरी जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा. इसके अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और सांगठनिक कार्यों की जिम्मेदारी इस कमेटी की होगी.
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अधीन आने वाले क्षेत्र
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) में भी अध्यक्षों की संख्या 1 होगी. जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों के सात प्रखंडों को शामिल करते हुए धनबाद ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी बनाई जाएगी. इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र
1. बलियापुर प्रखंड,
2. गोविंदपुर प्रखंड,
3. निरसा प्रखंड,
4. तोपचांची प्रखंड,
5. टुंडी प्रखंड,
6. बाघमारा प्रखंड,
7. कलियासोल प्रखंड
इन क्षेत्रों को शामिल करते हुए धनबाद ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा. ग्रामीण संगठन की जिम्मेदारी अलग अध्यक्ष संभालेंगे.
पूर्वी सिंहभूम के जिला कांग्रेस कमिटी कुछ इस प्रकार बनेगी
पूर्वी सिंहभूम में भी दो जिला कांग्रेस कमेटियां बनेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम जिले को भी शहरी और ग्रामीण, दो अलग-अलग जिला कांग्रेस कमेटियों में बांटने का निर्णय लिया है.एक पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) जिसमे अध्यक्षों की संख्या 1 होगी। इसके अंतर्गत जमशेदपुर शहर के विभिन्न संगठनात्मक क्षेत्र और संबंधित विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत
1. गोलमुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,
2. टेल्को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,
3. बिरसानगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत (जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र)
4. जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा क्षेत्रों की 55 पंचायतों को शामिल करने वाली जमशेदपुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत: मानगो नगर निगम क्षेत्र
5. मानगो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
6. साकची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
7.कदमा-सोनारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
8. बिष्टुपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
इन क्षेत्रों को शामिल करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का गठन किया जाएगा।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का स्वरुप कुछ ऐसा होगा
दूसरी और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) इसमें भी अध्यक्षों की संख्या 1 एक होगी। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का क्षेत्राधिकार प्रशासनिक प्रखंडों और संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर निर्धारित किया गया है।
प्रशासनिक प्रखंड:
1. घाटशिला
2. बहरागोड़ा
3. धालभूमगढ़
4. चाकुलिया
5. गुड़ाबांदा
6. डुमरिया
7. मुसाबनी
8. पोटका
9. पटमदा
10. बोड़ाम