धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बरोरा में शनिवार की रात लगभग 10 बजे दो गांव के लोगों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई और विवाद हिंसक हो गया. साथ ही जमकर मारपीट हुई. इस घटना में फायरिंग भी किए जाने का आरोप है. हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है.
एक स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ की गई है. यह वाहन मुखिया की बताई गई है. इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए हैं. घायलों में दोनों पक्ष के लोग शामिल हैं. दरअसल बरोरा के अपर मं दरा में शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे बिजली के टूटे तार जोड़ने को लेकर म दरा और अप र मं दरा के ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई.
कहा तो यह भी जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी .घटना की सूचना मिलते ही कतरास, बाघमारा, सोनार डीह ,मधुबन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को संभाला. सुरक्षा के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है .
बताया जाता है कि बिजली के तार टूटने से बिजली बाधित हो गई थी. तार जोड़ने पहुंचे युवकों के बीच कहा सुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गई. माथा बांध के लोगों ने मुखिया पुत्र पर पहले फायरिंग करने का आरोप लगाया है. जबकि अपर मं दरा के लोगों ने माथा बांध के युवकों पर मारपीट फायरिंग और वहान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है.

