धनबाद में झारखंड के बाहर की युवती के साथ गलत हरकत पर मचा बवाल,पुलिस पहुंची तो जानिए क्या हुआ
धनबाद में रविवार की देर शाम झारखंड के बाहर की एक युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की गई.
धनबाद में रविवार की देर शाम झारखंड के बाहर की एक युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की गई.
TNP Desk : धनबाद में रविवार की देर शाम झारखंड के बाहर की एक युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की गई. युवती को नौकरी का झांसा देकर लाया गया था. फिर उसके साथ गलत करने की कोशिश की गई. युवती किसी तरह शोर मचा कर बाहर भागी, तब लोगों को पता चला यह सब हुआ है.
धनबाद गोविंदपुर रोड स्थित अपनो घर परिसर के फ्लैट में इस घटना के बाद फ्लैट में रह रहे लोगों ने कड़ा प्रतिवाद किया. युवती ने पुलिस को बताया है कि वह नौकरी की तलाश में अपने सहेलियों के साथ मुंबई जा रही थी. रास्ते में उसके प्रमाण पत्र खो गए और धनबाद में ट्रेन छूट गई.बरमसिया के राजू कुमार ने कागजात बनवाकर उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया. उसे अपनों घर के फ्लैट में ले गया.
अचानक रविवार की रात युवती शोर मचाने लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे .तो वह कहने लगी कि उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई है.उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. गोविंदपुर पुलिस पहुंची और राजू और युवती को थाने लेकर गई. जिस व्यक्ति का फ्लैट है, उसे भी पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है.
राजू वहां कैसे युवती को लेकर पहुंचा, इन सब की जांच चल रही है. गोविंदपुर पुलिस का कहना है कि युवती से पूछताछ की जा रही है. उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.