धनबाद में दर्दनाक हादसा: बरवा अड्डा और तोपचांची में पानी ने चार को लील लिया,जानिए कैसे हुई घटना
धनबाद में दो घटनाओं ने चार परिवार की खुशियां खत्म कर दी. बरवाअड्डा के जयनगर में एक घटना हुई जबकि तोपचांची में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां खत्म हो गई.
धनबाद(DHANBAD): धनबाद में दो घटनाओं ने चार परिवार की खुशियां खत्म कर दी. बरवाअड्डा के जयनगर में एक घटना हुई जबकि तोपचांची में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां खत्म हो गई. जय नगर में एक बच्चे को पानी ने लील लिया तो तोपचाँची के रंगलीटांड़ स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दो बच्चियों और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. , वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे पास के तालाब में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों अक्सर इसी तालाब में नहाया करते थे। नहाने के दौरान तीनों धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक बच्ची को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों बच्चे भी गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में खोजबीन शुरू की।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी SNMMCH ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में बताई गई है। इनमें दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।