अवैध उत्खनन का हाल: निरसा विधायक के घर भी सुरक्षित नहीं, विधायक ने सीआईएसएफ के दावे की कैसे निकाल दी हवा? 

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने बुधवार को कोयलांचल में सीआईएसएफ के एक्शन की हवा निकाल दी.

अवैध उत्खनन का हाल: निरसा विधायक के घर भी सुरक्षित नहीं, विधायक ने सीआईएसएफ के दावे की कैसे निकाल दी हवा?

धनबाद(DHANBAD): निरसा विधायक अरूप  चटर्जी ने बुधवार को कोयलांचल में सीआईएसएफ  के एक्शन की हवा निकाल दी.  विधायक बुधवार को दूसरी बार अवैध कोयला खदान में उतरे और वहां के हालात देखकर दंग रह गए.  विधायक का अ रूप चटर्जी को इस बात की आशंका है कि अवैध उत्खनन के चलते उनका घर भी धराशाई हो सकता है.  ऐसे में पूरे सिस्टम पर उन्होंने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.  निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी का तेवर एक बार फिर देखने को मिला. बुधवार को वह दूसरी बार राजा कोलियरी की खदान के मुहाने पर पहुंचे और अवैध उत्खनन का जायजा लेने के लिए खदान में उतरे. उनकी इस दूसरी कार्रवाई से पूरे जिले में एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

रिपोर्ट करने के बाद भी क्यों नहीं होता एक्शन 

मौके पर विधायक ने बताया कि यहां हर दिन शाम होते ही छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही तेज हो जाती है. धड़ल्ले से कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है. बीते दिनों कोयला चोरों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना भी हुई थी. इसी मामले की गंभीरता को देखते हुए वह दोबारा मौके पर पहुंचे.विधायक ने किसी एक व्यक्ति या समूह पर आरोप लगाने के बजाय इस पूरे अवैध कारोबार में कई स्तरों पर मिलीभगत की आशंका जताई. उन्होंने खास तौर पर CISF और ECL के सुरक्षा अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि जब निरसा OCP में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा है और गाड़ियों से कोयले की ढुलाई की जा रही है, तो आखिर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को क्यों नहीं है?

विधायक ने जवाबदेही तय करने का क्यों किया डिमांड 

उन्होंने स्थानीय प्रशासन, CISF और ECL प्रबंधन को भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सभी की जवाबदेही तय होनी चाहिए. अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि सभी विभागों को मिलकर ठोस कार्रवाई करनी होगी.विधायक ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि निरसा OCP में जिस तरह अवैध उत्खनन हो रहा है, उससे उनका अपना मकान भी सुरक्षित नहीं है. उन्हें आशंका है कि कहीं एक दिन उनका घर भी जमीन में समा न जाए.अब सवाल यह है कि विधायक की लगातार दूसरी बार मौके पर पहुंचकर चिंता जताने के बाद प्रशासन, CISF और ECL प्रबंधन कोई ठोस कार्रवाई करेगा या फिर निरसा OCP में अवैध उत्खनन का खेल यूं ही जारी रहेगा?