जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का आंदोलन टला, जानिए अब कब से होगा?

डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन का 8 सितंबर से प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन के कारण आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का आंदोलन टला, जानिए अब कब से होगा?

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन का 8 सितंबर से प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के  निधन के कारण आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.  सूत्रों के अनुसार फिलहाल झारखंड में शोक का माहौल है. ऐसे में स्थिति सामान्य होने के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन बैठक कर आगे का निर्णय लेगा. जानकारी के अनुसार मंत्री के निधन की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुलाई गई और फिलहाल आंदोलन को टालने का फैसला लिया गया . संगठन का कहना है कि आंदोलन को रद्द नहीं किया गया है ,बल्कि फिलहाल मंत्री के निधन और शोक के माहौल की वजह से स्थगित किया गया है. 

उल्लेखनीय है कि डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ 9 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की थी. आंदोलन की शुरुआत 8 सितंबर से होने वाली थी. धनबाद के बरवा अड्डा थाना के प्रभारी और विधायक के बीच हुए हॉट टॉक के खिलाफ पुलिस संगठन ने आंदोलन की राह पकड़ी है.  पुलिस एसोसिएशन ने पहले विधायक से माफी मांगने की मांग की .विधायक ने कहा कि वह जान देना पसंद करेंगे लेकिन माफी नहीं मांगेंगे. उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. हॉट टॉक दोनों ओर से हुई है .फिर माफी हम क्यों मांगे ? इसके बाद पुलिस एसोसिएशन ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की. 8 सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाना था. लेकिन इसी बीच 6 सितंबर को झारखंड के मंत्री सोनू का निधन हो गया .फिलहाल राज्य में शोक की लहर है.