खाता चेक कर लें! धनबाद की लगभग साढ़े तीन लाख मंईयां के खाते में पहुंच गई सितंबर महीने की राशि

धनबाद जिले के लगभग साढ़े तीन लाख लाभुकों के खाते में मं ई यां सम्मान योजना की राशि पहुंच गई है. दुर्गा पूजा के पहले यह राशि उनके खातों में भेजी गई है

खाता चेक कर लें! धनबाद की लगभग साढ़े तीन लाख मंईयां के खाते में पहुंच गई सितंबर महीने की राशि

धनबाद:धनबाद जिले के लगभग साढ़े तीन लाख लाभुकों के खाते में मं ई यां सम्मान योजना की राशि पहुंच गई है. दुर्गा पूजा के पहले यह राशि उनके खातों में भेजी गई है .पूजा एक दिन बाद शुरू होने वाली है. ऐसे में राशि पहुंचने से लाभुकों में खुशी है. कुल 86 करोड़ से अधिक की राशि बैंक खातों में भेजी गई है.

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले की कुल 3 लाख 46 हजार 365 बहनों की सितंबर 2026 की सम्मान राशि का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है.

इस संबंध में उपायुक्त  आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 86 करोड़ 59 लाख 12 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है।
योजना का लाभ पाने वाले प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या कुछ इस।प्रकार है...

1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा - 44136
2. अंचल कार्यालय, बाघमारा - 7357
3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर - 21345
4. अंचल कार्यालय, बलियापुर - 1135
5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद - 7022
6. अंचल कार्यालय, धनबाद - 32424


7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 16877
8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड - 5292
9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर - 50413
10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर - 853
11. अंचल कार्यालय, झरिया - 44279
12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल - 19869


13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा - 23703
14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी - 9804
15. अंचल कार्यालय, पुटकी - 18165
16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची - 27020
17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी - 16671

कुल लाभुकों की संख्या 3,46,365,कुल राशि 86 करोड़ 59 लाख 12 हजार 500 रुपए.