ज़माना तकनीक का: सोशल मीडिया पर कैसे सिर चढ़कर बोल रहा 80 के दशक का ट्रेंड? नेता से कारोबारी तक शामिल 

धनबाद में AI का 80s रेट्रो फोटो ट्रेंड छाया, लोग अपनी तस्वीरों को पुराने दौर के अंदाज में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

ज़माना तकनीक का: सोशल मीडिया पर कैसे सिर चढ़कर बोल रहा 80 के दशक का ट्रेंड? नेता से कारोबारी तक शामिल

धनबाद (DHANBAD): सोशल मीडिया इन दिनों एक नए और बेहद दिलचस्प एआई (AI) ट्रेंड से गुलजार है. लोग अपनी आज की तस्वीरों को 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों में बदलकर शेयर कर रहे हैं. यह ट्रेंड सिर्फ एक साधारण फिल्टर लगाने जैसा नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पूरी तस्वीर के लुक को उस दौर के फैशन, स्टाइल और फोटोग्राफी के रंग में ढाल दे रहा है. 

Image

एक समय था जब लोगों को तजुर्बेकार दिखने का शौक था. लेकिन आज वह समय नहीं है. अब लोग पुराने दिनों को याद कर रहे है. धनबाद में 80 के दशक का ट्रेंड सोशल मीडिया पर भरा पड़ा है. सांसद, विधायक, नेता से लेकर कारोबारी, आम लोग तक अपनी पुरानी यादों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. 80 के दशक वाला ट्रेंड  खास तौर पर लोकप्रिय हो रहा है. इसका असर आम लोगों से लेकर शहर और जिले के चर्चित हस्तियों तक देखने को मिल रहा है. लोग अपनी तस्वीर 1980 के दशक के अंदाज में तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.  

Image

लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को तकनीक की मदद से पुराने दौर की तस्वीरों में बदल रहे है. इनमें कपड़े, हेयर स्टाइल, गाड़ियां और तस्वीरों का बैकग्राउंड तक 80 के दशक के अनुसार तैयार किया जा रहा है. कुछ तस्वीरों में लोग  काफी आकर्षक दिख रहे हैं. इन तस्वीरों पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं. दरअसल, नई तकनीक के जरिए लोग  पुराने दौर की झलक देख रहे हैं.

Image

जो लोग 80 के दशक का दौर देखे हैं, वह उस समय के कपड़े, हेयर स्टाइल और माहौल देखकर पुरानी यादों की ओर वापस लौट रहे हैं. युवा पीढ़ी को यह  जानने का मौका मिल रहा है कि 80 के दशक में क्या शैली थी?

Image