दामोदर नदी में डूबी सोनाक्षी को नहीं बचाया जा सका, उफनती नदी में डूबने से मौत, शव बरामद
आखिरकार जिसका संदेह था, वही हुआ. दामोदर नदी में डूबी सोनाक्षी का शव रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया है.
आखिरकार जिसका संदेह था, वही हुआ. दामोदर नदी में डूबी सोनाक्षी का शव रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया है.
धनबाद : आखिरकार जिसका संदेह था, वही हुआ. दामोदर नदी में डूबी सोनाक्षी का शव रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया है. कई दिनों की खोजबीन के बाद उसका सिंदरी बस्ती के समीप दामोदर नदी में तैरता हुआ शव मिला. इसके बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जिउतिया पर्व के नहाए खाए के दिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ वह दामोदर नदी नहाने गई थी. लेकिन उसे क्या मालूम कि उसका नदी में जाना ही उसके लिए काल बन जाएगा. हालांकि बचाने के लिए उसके मामा भी नदी में कूदे थे. वह भी डूबने लगे थे. लेकिन अगल-बगल के लोगों ने उन्हें बचा लिया था. सोनाक्षी मूल रूप से बिहार के आरा की रहने वाली थी. वह अपने ननिहाल सुदामडीह आई थी. वह शुक्रवार को नदी की तेज धार की चपेट में आ गई और उसके बाद लापता हो गई थी. पुलिस ने उसकी खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोर ,भठिंडा फॉल के प्रशिक्षित गोताखोर और एनडीआरएफ की मदद से उसकी खोज कराई. लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला.
इसी बीच रविवार सुबह सिंदरी बस्ती के कुछ लोगों की नजर नदी में तैरते शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. इसके बाद युवती के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव की पहचान की. शव को देखने के बाद परिजन चीखने चिल्लाने लगे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.