मौखिक आश्वासन नहीं, लिखित चाहिए... शिक्षकों के तबादले पर अरूप चटर्जी का आंदोलन अब भी जारी

धनबाद के शिक्षा विभाग में शिक्षकों की हुई ट्रांसफर -पोस्टिंग अब बड़ा मुद्दा बन गया है. शिक्षकों के मनमाने ट्रांसफर के खिलाफ निरसा विधायक अ रूप चटर्जी का आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है.

मौखिक आश्वासन नहीं, लिखित चाहिए... शिक्षकों के तबादले पर अरूप चटर्जी का आंदोलन अब भी जारी

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद  के शिक्षा विभाग में शिक्षकों की हुई ट्रांसफर -पोस्टिंग अब बड़ा मुद्दा बन गया है.  शिक्षकों के मनमाने ट्रांसफर  के खिलाफ निरसा विधायक अ रूप चटर्जी का आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है.  मंगलवार से वह  डीसी कार्यालय के पीछे टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.  गुरुवार की सुबह धनबाद की DSE  शालिनी डुंगडुंग  धरना स्थल पर पहुंची, उन्होंने विधायक के सामने विभाग का पक्ष रखा और आंदोलन खत्म करने का अनुरोध किया।  उन्होंने विधायक को बताया कि 91 शिक्षकों का मूल विद्यालय में स्थानांतरण कर दिया गया है और धीरे-धीरे जो भी खामियां  हैं , उन्हें  दूर कर लिया जाएगा।  लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.  उनका कहना है कि उन्हें मौखिक नहीं लिखित भरोसा चाहिए।

गुरुवार की सुबह पहुंचीं थीं DSE ,फिर क्या हुआ 
 
जनकारी के अनुसार गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक   भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचीं और विधायक से मुलाकात कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जो भी कमियां और अनियमितताएं हैं, उन्हें धीरे-धीरे दूर किया जाएगा. विधायक की ओर से मांगी गई अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी.DSE  ने बताया कि 91 शिक्षकों के स्थानांतरण से जुड़ी सूची फिलहाल रद्द कर दी गई है. आगे की कार्रवाई नियमों के अनुरूप की जा रही है. साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द ही उनका रेशनलाइजेशन किया जाएगा.

जिला शिक्षा अधीक्षक  के आश्वासन के बाद भी धरना जारी 

 इसके तहत जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां जरूरत के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.हालांकि, जिला शिक्षा अधीक्षक  के आश्वासन के बावजूद अरूप चटर्जी ने भूख हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर दिया. विधायक का कहना है कि केवल मौखिक आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा. जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा.