राजगंज में पेड़ से क्षत-विक्षत शव लटका मिलने से सनसनी! हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में लापता कृष्ण टुडू का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है.

राजगंज में पेड़ से क्षत-विक्षत शव लटका मिलने से सनसनी! हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पेड़ से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. यह आत्महत्या है या हत्या, पुलिस जाँच में जुटी है. शव की पहचान मारचोकोचा गांव निवासी कृष्ण टुडू के रूप में हुई है. शव क्षतिग्रस्त हो गया था. मृतक रविवार से ही लापता था. इसकी सूचना जब पुलिस को मिली, तो राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.  

कृष्ण टुडू के लापता होने के बाद  घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे. घर वाले सब जगह ढूढ़ रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था. गुरुवार को जंगल में पेड़ से शव लटके होने की जानकारी मिली. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जाँच की. घर वालो को भी खबर दी गई. जानकारी के अनुसार पुलिस शव जब्त कर पोस्ट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

मृतक के परिजनों ने मौत के कारणों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि शनिवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर धमकी दी थी. परिजनों ने इस घटना को मौत से जोड़ते हुए जांच की मांग की है. मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकता है. पुलिस मृतक के घर से निकलने से लेकर शव मिलने तक के घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.