वासेपुर में फिर गैंगवार की आहट: प्रिंस खान के भाई  की गिरफ्तारी और फहीम खान के भाई पर फायरिंग में क्या है कोई कनेक्शन?

धनबाद के वासेपुर में भूली मोड़ के पास सोमवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने फहीम खान के भाई सानू खान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना में सानू खान समेत तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वासेपुर में फिर गैंगवार की आहट: प्रिंस खान के भाई  की गिरफ्तारी और फहीम खान के भाई पर फायरिंग में क्या है कोई कनेक्शन?

धनबाद (DHANBAD): 14 सितंबर को प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से पकड़कर धनबाद लाई थी. उसके बाद पुलिस उसे वासेपुर क्षेत्र में भी लेकर छापेमारी को गई थी. इधर, सोमवार को फहीम खान के भाई सानू खान पर दिनदहाड़े हमला हो गया. इस हमले में सानू खान सहित तीन लोग घायल हो गए. अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या बंटी खान के वासेपुर क्षेत्र में छापेमारी को ले जाने पर हुए विवाद से फायरिंग का कोई कनेक्शन है क्या? हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो रही है. 

Image

फहीम खान के भाई साणु खान को निशाना बनाया गया 

सोमवार को भूली मोड़ के पास सानू खान पर फायरिंग की गई. बाइक सवार हमलावरों ने निशाना बनाकर फायरिंग की. इस घटना से धनबाद के वासेपुर में एक बार फिर गैंगवार की आहट सुनाई दी है. वासेपुर के भूली मोड़ में सोमवार को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई. सूत्रों के अनुसार भूली मोड टेंपो स्टैंड के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग में फहीम खान के भाई सानू  खान समेत तीन लोग घायल हो गए है. घायलों में एक महिला भी शामिल है. जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह 11:00 बजे की है.  

Image

बाइक सवार दो अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 
 
सानू खान भूली  मोड़ के समीप पहुंचा हुआ था. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलाने के बाद अपराधी निकल भागे. जानकारी के अनुसार सानू खान की बांह गोली लगी है. भूली मोड़ स्थित दुकानदार को दो गोलियां लगी है, एक राहगीर महिला भी गोली लगने से घायल हुई है. जानकार सूत्र बताते हैं कि सानू खान पर 1 वर्ष पहले भी गोली चली थी. आज की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है. इस गोलीबारी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और जांच तेज कर दी गई है. सूचना के मुताबिक बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि फायरिंग करने वाले ने अपना चेहरा ढंका नहीं था.