बांकुड़ा-धनबाद ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान
बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिरकर एक किशोर की सोमवार को मौत हो गई. दरअसल, ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा देखा, तो उसकी सूचना आरपीएफ को दी.
बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिरकर एक किशोर की सोमवार को मौत हो गई. दरअसल, ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा देखा, तो उसकी सूचना आरपीएफ को दी.
धनबाद(DHANBAD): बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिरकर एक किशोर की सोमवार को मौत हो गई. दरअसल, ग्रामीणों ने उसे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा देखा, तो उसकी सूचना आरपीएफ को दी. इसके बाद ग्रामीण बच्चों को लेकर SNMMCH पहुचें। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. घटना सुरंगा-पहाड़ीगोड़ा के पास पोल संख्या 10, P7/P6 के नजदीक की है.
स्थानीय निवासी रंजीत कुंभकार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास बच्चा गिरा हुआ दिखाई दिया था. इसके बाद आसपास के लोगों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बच्चा बांकुड़ा से धनबाद आने वाली ट्रेन से गिरा है, ग्रामीणों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी. रंजीत कुंभकार के अनुसार, आरपीएफ के पहुंचने में देरी होने पर ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया।
वे आनन-फानन में उसे लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा आसपास के इलाके का रहने वाला नहीं लग रहा था।आरपीएफ और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है. पुलिस बच्चे की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा कहां का रहने वाला था और किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा?