कुख्यातों की जेल शिफ्टिंग की तैयारी तेज: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की पत्नी को सता रहा एनकाउंटर का डर

गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का नया ठिकाना अब हजारीबाग जेल होगा. गैंग्स के कुल 11 लोगों को राज्य के अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी तेज हो गई है.

कुख्यातों की जेल शिफ्टिंग की तैयारी तेज: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की पत्नी को सता रहा एनकाउंटर का डर

धनबाद (DHANBAD): गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान का नया ठिकाना अब हजारीबाग जेल होगा. गैंग्स के कुल 11 लोगों को राज्य के अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी तेज हो गई है. जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इन्हें अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने की स्वीकृति मांगी थी. 

इस बीच बंटी खान की पत्नी को जेल शिफ्टिंग के दौरान एनकाउंटर का डर सता रहा है. बंटी खान की पत्नी ने अदालत में आवेदन देकर पति के जेल स्थानांतरण के दौरान एनकाउंटर किए जाने की आशंका जताई है .

उन्होंने ट्रांसफर के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है. आवेदन में पत्नी सना परवीन ने कहा है कि उन्हें आशंका है कि धनबाद मंडल कारा से हजारीबाग ले जाने के दौरान धनबाद पुलिस उनके पति का रास्ते में एनकाउंटर कर सकती है. 

उन्होंने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि पति को पुलिस हिरासत में पैदल मार्च कराया गया था .इस दौरान उनके पति पर हमला भी हुआ था. जानकारी के अनुसार एक समय प्रिंस खान का राइट हैंड रहा सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी को मधुपुर जेल शिफ्ट किया जाएगा .हीरापुर निवासी सुदिश ओझा और अन्य इरफान आलम को बरही जेल शिफ्ट किए जाने की तैयारी है.