झारखंड के निजी स्कूल के शिक्षक और कर्मियों से पेशा कर वसूली की तैयारी,एकत्रित की जा रही पूरी सूची
झारखंड के निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी पेशा कर के दायरे में लाया जाएगा. हालांकि नियम तो पहले से लागू है, लेकिन अब इसे कड़ाई से पालन कराया जाएगा.
झारखंड के निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी पेशा कर के दायरे में लाया जाएगा. हालांकि नियम तो पहले से लागू है, लेकिन अब इसे कड़ाई से पालन कराया जाएगा.
धनबाद: झारखंड के निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी पेशा कर के दायरे में लाया जाएगा. हालांकि नियम तो पहले से लागू है, लेकिन अब इसे कड़ाई से पालन कराया जाएगा. वैसे शिक्षक जिनका कुल वार्षिक वेतन तीन लाख से अधिक है, उन्हें पेशा कर का भुगतान करना होगा.
झारखंड के अन्य जिलों के आंकड़े तो उपलब्ध नहीं हैं,लेकिन धनबाद के टीचरों को अब पेशा कर वसूलने की तैयारी है.सूत्र बताते हैं कि झारखंड के कई जिलों के शिक्षक भी पेशा कर के दायरे से बाहर हैं.उनसे पेशा कर नहीं लिया जा रहा है.जानकारी के अनुसार राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय की ओर से धनबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को पत्र लिखकर निजी स्कूलों की सूची मांगी गई है.
मतलब अब निजी स्कूल के शिक्षकों को चिन्हित कर उनसे पेशा कर की वसूली की जाएगी. झारखंड के किन-किन जिलों में संचालित प्राइवेट स्कूल में तीन लाख रुपए वेतन पाने वाले शिक्षकों की संख्या कितनी है, इसकी सूची एकत्रित की जा रही है.
राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी पत्र के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य जिलों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति होगी. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग को लिखे पत्र में कहा गया है कि झारखंड पेशा कर अधिनियम 2011 के तहत वैसे कर्मी, जिनका कुल वार्षिक वेतन ₹300000 से अधिक है, उन्हें पेशा कर का भुगतान करना होगा. फिलहाल जानकारी और निगरानी के अभाव में राज्य के कई बड़े बड़े निजी विद्यालय पेशा कर की परिधि से बाहर हैं .
जानकार सूत्रों के अनुसार बहुतेरे कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों, जिनकी कुल वार्षिक आय तीन लाख से अधिक है, उनसे पेशा कर कटौती नहीं की जा रही है. इससे राज्य सरकार को राजस्व की हानि हो रही है.
जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में संचालित निजी विद्यालयों की सूची अविलंब उपलब्ध कराई जाए, ताकि पेशा कर की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा सके .अगर धनबाद की बात की जाए तो धनबाद में यू डाइस कोड प्राप्त 2432 स्कूल संचालित हैं. जिनमे 450 से अधिक निजी स्कूल हैं. सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या 85 से अधिक है. इन स्कूलों में बहुत से शिक्षक और कर्मी हैं, जिन्हें महीने में ₹25000 से अधिक वेतन प्राप्त होते हैं. लेकिन अभी वह पेशा कर के दायरे से बाहर हैं .लेकिन अब वह नहीं बचेंगे.
जानकार बताते हैं कि पूरे राज्य से निजी विद्यालयों की सूची एकत्रित की जा रही है और स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और कर्मियों जिन्हें सालाना तीन लाख से अधिक का भुगतान होता है, उन्हें अब पेशा कर देना होगा.