इंडियन ऑयल डीलर्स मीट में जुटे अधिकारी -कारोबारी, भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा 

इंडियन ऑयल डीलर्स मीट में जुटे अधिकारी -कारोबारी, भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

धनबाद(DHANBAD): इंडियन ऑयल, धनबाद मंडल कार्यालय द्वारा धनबाद के एक होटल में डीलर्स मीट का आयोजन किया गया. यह  कार्यक्रम मंगलवार को हुआ.  इस मौके पर काफी संख्या में पेट्रोल पंप मालिक मौजूद रहे.  बिहार एवं झारखंड रिटेल सेल्स हेड राजीव कुमार, धनबाद मंडल रिटेल सेल्स हेड सुयश कुमार सहित  इंडियन ऑयल के कई वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे. 

 डीलर्स मीट में धनबाद, गिरिडीह एवं बोकारो के डीलर्स ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।  बैठक में ग्राहक सेवा की गुणवत्ता, व्यवसायिक विकास, सुरक्षा मानक, डिजिटल सेवा तथा भविष्य की  कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. 

 बताया गया कि यह आयोजन डीलर्स और इंडियन ऑयल प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय एवं समझदारी  को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.  झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बिहार- झारखंड सेल्स हेड राजीव कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।  मंच का संचालन डीओ  मैनेजर अरविंद कुमार यादव ने किया। बिहार एवं झारखंड रिटेल सेल्स हेड राजीव कुमार,धनबाद मंडल रिटेल सेल्स हेड सुयश कुमार ,डीजीएम (रिटेल ) संजीव वोयाल ,डीजीएम (रिटेल इंजीनियरिंग ) विपिन कुमार को डीलरों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।