धनबाद में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ यूपी का कुख्यात बदमाश ,धनबाद से लेकर जमशेदपुर तक कैसे चलाता था गिरोह?

धनबाद पुलिस के साथ बुधवार की शाम अपराधियों की मुठभेड़ हो गई. कुख्यात अपराधी सागर उर्फ शिबू घायल हो गया है

धनबाद में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ यूपी का कुख्यात बदमाश ,धनबाद से लेकर जमशेदपुर तक कैसे चलाता था गिरोह?

TNP Desk : धनबाद पुलिस के साथ बुधवार की शाम अपराधियों की मुठभेड़ हो गई. कुख्यात अपराधी सागर उर्फ शिबू घायल हो गया है.शिबू के बारे में बताया जाता है कि वह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर  नीरज सिंह हत्याकांड में भी नामजद आरोपी था. नीरज सिंह हत्याकांड में बरी होने के बाद फिर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड में भी उसका नाम आया .

 

Imageवह  फिलहाल निरसा में डेरा जमाए हुए था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. इसकी सूचना धनबाद के एसएसपी को लगी. उसके बाद एक स्पेशल टीम का गठन किया गया. फिर शिबू को घेरने की कोशिश की गई .शिबू अपने एक दो साथियों के साथ निरसा के हाथबाड़ी  में रुका हुआ था. सूचना पुष्ट होने के बाद पुलिस ने घर की घेराबंदी की, तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार उसके दो साथी भी पकड़े गए हैं. दो के भागने की भी खबर है. घायल शिबू को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH  में भर्ती कराया गया है.  सागर उर्फ शिबू के बारे में बताया जाता है कि वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला है. 2017 में पूर्व डिप्टी मेयर  नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के दौरान भी उसका नाम सामने आया था. उसे प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया था. इधर ,24 अगस्त को जमशेदपुर में हुए निखार सब लोक हत्याकांड में भी इसका नाम शूटरो में आया.  बता दें कि नीरज सिंह हत्याकांड में वह पिछले साल बरी हो गया था.धनबाद पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Image

जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में अपराधियों की तरफ से चार राउंड गोलियां चलाई गई है,जबकि पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की है.
एस एस पी प्रभात कुमार ने अस्पताल में मीडिया को बुधवार को  बताया कि धनबाद पुलिस को मंगल वार को सूचना मिली थी कि अपराधियों का एक गिरोह धनबाद पहुंचा हुआ है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. उसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई . कल से ही छापेमारी शुरू की गई थी .पुलिस अलग-अलग जगह पर रेड कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस टीम को पता चला कि निरसा में एक कुख्यात अपराधी ठहरा हुआ है. पुलिस वहां पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस  ने भी जवाबी कार्रवाई की.  कुल पांच लोग धनबाद पहुंचे थे. जिसमें तीन पकड़े जा चुके हैं .दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एस एस पी ने बताया कि उन्होंने जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस से भी संपर्क किया है. उन्हें बताया गया है कि जमशेदपुर के होटल मालिक निखार हत्याकांड में सागर उर्फ शिबू स्पॉट पर था. इसके अलावा 2017 के चर्चित हत्याकांड में भी वह नामजद था. उन्होंने कहा कि पांचो अपराधी के पकड़ में आ जाने के बाद पता चल पाएगा कि इनकी मनसा क्या थी और किस उद्देश्य से धनबाद में जमा हुए थे?