Breaking: कार्रवाई का लिखित भरोसा मिलने के बाद विधायक अरूप चटर्जी का धरना हुआ खत्म,क्या थी मांग

धनबाद शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निरसा विधायक अरुण चटर्जी का आंदोलन शुक्रवार की देर शाम को खत्म हो गया

Breaking: कार्रवाई का लिखित भरोसा मिलने के बाद विधायक अरूप चटर्जी का धरना हुआ खत्म,क्या थी मांग

धनबाद: धनबाद शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निरसा विधायक अरुण चटर्जी का आंदोलन शुक्रवार की देर शाम को खत्म हो गया. उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद अरूप चटर्जी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की. 

डीएसई और डीईओ ने  जूस पिलाकर धरना खत्म कराया. अरूप चटर्जी मंगलवार से ही डीसी कार्यालय के पीछे शेड में तंबू लगाकर धरना दे रहे थे. वह शिक्षकों की प्रति नियुक्ति पर सवाल उठा रहे थे. 

उनका आरोप था कि ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्र में शिक्षकों की पोस्टिंग में भारी अंतर है. इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की पढ़ाई बाधित हो रही है. इसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब छात्र भुगत रहे हैं. 

अरूप चटर्जी के धरना के समर्थन में गुरुवार को झामुमो विधायक मथुरा महतो भी धरना स्थल पर पहुंचे थे .शुक्रवार को भी माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और और मामले की पूरी जांच कराने की मांग की.

उनका आरोप है कि पूर्व डीएसई के कार्यकाल में शिक्षकों की पोस्टिंग में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है.