SIR जाँच के दायरे में मेयर संजीव सिंह का परिवार: मेयर, विधायक पत्नी, माता और भवह के नाम नोटिस जारी 

धनबाद के मेयर संजीव सिंह और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को SIR के तहत मतदाता सूची और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है. नोटिस के बाद उनसे विभिन्न बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

SIR जाँच के दायरे में मेयर संजीव सिंह का परिवार: मेयर, विधायक पत्नी, माता और भवह के नाम नोटिस जारी

धनबाद (DHANBAD): वैसे SIR की प्रक्रिया चल रही है. SIR के तहत दस्ताबेजों की जांच-पड़ताल के लिए नोटिस मिलना कोई बड़ी बात नहीं है. यह बिलकुल सामान्य प्रक्रिया है. लेकिन अगर धनबाद के प्रथम नागरिक और उनके परिवार को नोटिस मिले, तो चर्चा होना बहुत ही स्वाभाविक है. जानकारी के अनुसार मेयर संजीव सिंह, उनकी पत्नी एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह, झरिया से पूर्व विधायक एवं संजीव सिंह की माता कुंती देवी और संजीव सिंह की भवह मिनी सिद्धार्थ गौतम को SIR जाँच के तहत नोटिस जारी किया गया है.  

अब जो भी विसंगति होगी, उसकी सुनवाई होगी और उसे दुरुस्त किया जाएगा. सूत्र बता रहे हैं कि नोटिस में मतदाता सूची और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए संजीव सिंह और परिवार से जुड़े लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. संजीव सिंह सहित सभी सदस्यों से अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है. यहां बताना जरूरी है कि केवल नोटिस जारी हो जाने से ही किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मानी जाती है.  

नोटिस में उल्लेखित बिंदुओं को लेकर संबंधित व्यक्तियों की ओर से जवाब दिया जाता है. उसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया होती है. सत्यापन के बाद ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाता है. बता दे कि संजीव सिंह भी झरिया से पूर्व विधायक रह चुके हैं. 2026 में वह मेयर बने है. उनकी पत्नी रागिनी सिंह झरिया से विधायक हैं. माता कुंती देवी पूर्व विधायक रह चुकी हैं. मिनी सिद्धार्थ गौतम संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम की पत्नी हैं.