निरसा में भारी बवाल: ग्रामीणों ने सुरक्षा टीम को ही बना लिया बंधक, बुजुर्ग महिला को पीटना पड़ा भारी 

निरसा में बुजुर्ग महिला से कथित मारपीट के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने CISF और ECL सुरक्षा टीम को बंधक बनाकर तीन वाहनों में तोड़फोड़ की.

निरसा में भारी बवाल: ग्रामीणों ने सुरक्षा टीम को ही बना लिया बंधक, बुजुर्ग महिला को पीटना पड़ा भारी

धनबाद (DHANBAD): निरसा में रविवार को भारी बवाल हो गया.जवानों को बुजुर्ग महिला की पिटाई करना भारी पड़ गया.बताया जाता है कि लकड़ी चुनने जा रही बुजुर्ग महिला की कथित रूप से पिटाई की गई.इसकी सूचना गांव  में पहुंचते ही हंगामा हो गया. मामला बिगड़ गया और ग्रामीण उग्र हो गए. ग्रामीणों ने सीआईएसएफ और ईसीएल की सुरक्षा टीम को बंधक बना लिया. तीन वाहनों में तोड़फोड़ की. 

चापापुर ओसीपी में कोयला चोरी की सूचना पर सीआईएसएफ और सिक्योरिटी टीम छापेमारी करने पहुंची थी. टीम को देखते ही कोयला चोर भागने लगे. इसी दौरान राम कनाली आदिवासी टोला निवासी एक बुजुर्ग महिला लकड़ी चुनने जा रही थी. ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को भी कोयला चोरी में शामिल समझकर उसके साथ मारपीट की. बुजुर्ग महिला कम सुनती है. पूछताछ किए जाने पर वह ठीक से जवाब नहीं दे सकी. इस घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. 

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी गई. ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला चोरी में शामिल लोगों के बजाय निर्दोष ग्रामीणों के साथ मारपीट की जा रही है. ग्रामीणों की मांग है कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले कर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानून कानूनी कार्रवाई की जाए.बता दे कि जीरो कोयला लीकेज प्लान के तहत सीआईएसएफ और कंपनी की सिक्योरिटी टीम सक्रिय हुई है. ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. कोयला बरामद भी हो रहा है. लेकिन आज बुजुर्ग महिला की पिटाई सुरक्षा टीम पर भारी पड़ गया.