बीसीसीएल के सीएमडी को जान मारने की धमकी में बड़ा अपडेट, जीएम ने पुलिस को क्या बताया है 

कोयलांचल में माफिया गठजोड़ के तौर तरीके एक बार फिर चर्चे में है. दिल्ली तक इसकी गूंज पहुंच गई है. बीसीसीएल के सीएमडी को धमकी मामले की जानकारी कोलकाता, रांची और दिल्ली तक पंहुचा दी गई है.

बीसीसीएल के सीएमडी को जान मारने की धमकी में बड़ा अपडेट, जीएम ने पुलिस को क्या बताया है

धनबाद(DHANBAD):  कोयलांचल में माफिया गठजोड़ के तौर तरीके एक बार फिर चर्चे  में है.  दिल्ली तक इसकी गूंज  पहुंच गई है.  बीसीसीएल के सीएमडी को धमकी मामले की जानकारी कोलकाता, रांची और दिल्ली तक पंहुचा दी  गई है.  कोयला मंत्रालय भी हरकत में है.  बीसीसीएल इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी शिकायत कोयला मंत्रालय से भी की है. 

Image

 इधर ,बीसीसीएल के सुरक्षा महाप्रबंधक ने धनबाद के सरायढेला  थाने में आवेदन देकर कंपनी के सीएमडी की जान को  खतरा को मामले में एफआईआर  दर्ज करने का अनुरोध किया है.  आवेदन में जिक्र है कि एक टेंपो में सवार दो लोगों की बातचीत सीआईएसएफ के एक जवान ने सुनी थी.  बोला गया कि सीएमडी  वापस आ रहा है.  पांच पेटी का इंतजाम कर लो, 27 तक साफ कर देना है.  कोयल पर बहुत रेड  करवा रहा है.  आवेदन में पुलिस को बताया गया है कि सीआईएसएफ के जवान के जरिए सूचना मिली कि  12 अगस्त की रात लगभग 9:20 बजे रेलवे स्टेशन की ओर से एक टेंपो कोयला भवन की तरफ आ रहा था.  

रणधीर वर्मा चौक के पास दो और व्यक्ति सवार हुए.  वह  दोनों बातचीत में साजिशकर्ता  प्रतीत हो रहे थे.  उनमें से एक व्यक्ति ने बोला कि सीएमडी  वापस आ रहा है.  पांच पेटी का इंतजाम कर लो, 27 तक सीएमडी  को साफ कर देना है.  जानकारी के अनुसार बीसीसीएल प्रबंधन की शिकायत में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ समय से कंपनी की तरफ से कोयला चोरी ,अवैध खनन और कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.  सीआईएसएफ और बीसीसीएल का  आंतरिक सुरक्षा विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहा है.  इस वजह से कोयला चोर और माफिया परेशान हैं और वह धमकी दे रहे हैं.