धनबाद पुलिस में बड़ा फेर बदल:कई अधिकारी हटाए गए,कई को मिली नई जिम्मेदारियां,जानिए कौन कहा गया
धनबाद में पुलिस व्यवस्था को और दुरुस्त करने के मकसद से कुछ तबादले किए गए हैं. सूचना के मुताबिक एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया है
धनबाद:धनबाद में पुलिस व्यवस्था को और दुरुस्त करने के मकसद से कुछ तबादले किए गए हैं. सूचना के मुताबिक एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया है. जिसमें कई थाना और ओपी के प्रभारी बदले गए है. सभी को तत्काल योगदान देने का आदेश दिया गया है.
ट्रांसफर किए गए सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए स्थान पर योगदान देने को कहा गया है. सूचना के मुताबिक धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. निरसा थाना के ब्रजकिशोर सिंह को कालू बथान ओपी प्रभारी बनाया गया है.
निरसा थाना में पदस्थापित शिल्पी भगत को MPL ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. महुदा थाना के कमलेश्वर कुमार का स्थानांतरण कर ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है. बलियापुर थाना के एस आई शिव शंकर को मुनीडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है.
साइबर थाना के विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है. गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी बनाया गया है.
वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद आदेश जारी किया है. जिससे धनबाद में और बेहतर पुलिसींग हो सके. जनता के साथ बेहतर तालमेल के साथ शहर में शांति व्यवस्था और अपराध कंट्रोल हो सके.