निरसा में पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता? रेड में एक दर्ज़न को हिरासत में लेने की सूचना 

धनबाद के निरसा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार की देर रात को साइबर पुलिस और निरसा थाने की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर एक दर्जन संदिग्ध को हिरासत में लिया है. सभी कुख्यात साइबर अपराधी बताए जाते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

निरसा में पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता? रेड में एक दर्ज़न को हिरासत में लेने की सूचना

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के निरसा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार की देर रात को साइबर पुलिस और निरसा थाने की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर एक दर्जन संदिग्ध को हिरासत में लिया है. सभी कुख्यात साइबर अपराधी बताए जाते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. लेकिन सूत्रों का दावा है कि पकड़े गए साइबर अपराधी शातिर और कुख्यात हैं. 

इनसे पुलिस को बड़ी जानकारी मिल सकती है. दूसरे प्रदेशों में सक्रिय गिरोह के बारे में भी अपराधी बता सकते है. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस को निरसा के पीठा कियारी गांव में साइबर अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने पीठा कियारी और हाथबाड़ी में बुधवार की देर रात को छापेमारी की. इसमें कम से कम एक दर्ज़न को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है.

पुलिस उनके नेटवर्क की जांच पड़ताल कर रही है. सूत्र दावा कर रहे हैं कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और बैंक से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस इनकी जांच पड़ताल कर रही है. निरसा क्षेत्र और खासकर जामताड़ा से सटे इलाके में साइबर अपराध की गतिविधियां सामने आती रही हैं. कभी यह बैंक अधिकारी बन जाते हैं तो कभी कोई दूसरा तरकीब निकालकर ठगी करते है.