निरसा में बड़ी सड़क दुर्घटना: जेटेट परीक्षा देकर लौट रहे एक की मौत, दो की हालत गंभीर
धनबाद के निरसा में रविववार को रफ़्तार का कहर दिखा. निरसा में रविवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई. यह दुर्घटना निरसा गोपालगंज काली मंदिर के पास हुई है. जेटेट परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी.
धनबाद (DHANBAD): धनबाद के निरसा में रविववार को रफ़्तार का कहर दिखा. निरसा में रविवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई. यह दुर्घटना निरसा गोपालगंज काली मंदिर के पास हुई है. जेटेट परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल पिकअप के नीचे फंस गई. इसके बाद चालक ने मोटरसाइकिलों को सैकड़ो फुट घसीटते हुए ले गया और फिर गाड़ी लेकर फरार हो गया. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो की हालत गंभीर बताई जाती है. एक युवक के इलाज के दौरान मौत होने की बात भी सामने आई है. लोग बताते हैं कि वह जेटेट की परीक्षा देकर लौट रहे थे.
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी. गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया. घटना की सूचना पर निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस घायलों को उठाया और निजी और पुलिस वाहन की मदद से निरसा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार में था. उसने दोनों मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया.