धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बाघमारा के छाताबाद में शुक्रवार को फिर एक बार धंसान की बड़ी घटना हुई है. यह घटना दोपहर 3:00 बजे के बाद हुई है. प्रभावित लोगों के अनुसार ऐसा लगा कि भूकंप आया है और कई घर भर भरा कर ढह गए. दो मंजिला, तीन मंजिला मकान भी इसमें शामिल हैं. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है.
इसके पहले भी बाघमारा इलाके में लगातार भू धंसान की घटनाएं होती रही हैं. बरसात का मौसम कोयलांचल में "काल" बनकर आता है. भू -धंसान की घटनाएं बढ़ जाती हैं. जानकारी के अनुसार लगभग एक दर्जन घर भू धंसान की चपेट में आए हैं. विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

