Big Breaking: बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की ट्रांसफर -पोस्टिंग, देखें कौन कहां गया
देश नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गई है.
देश नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गई है.
धनबाद(DHANBAD): देश नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया की सबसे बड़ी इकाई बीसीसीएल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग की गई है. कार्य आदेश निकलने के बाद हड़कंप है. जानकारी के अनुसार 16 अधिकारियों को एक साथ बदल दिया गया है. यह सभी अधिकारी महत्वपूर्ण विभाग के बताए जाते है. सूत्रों के अनुसार मैटेरियल मैनेजमेंट विभाग में यह ट्रांसफर- पोस्टिंग की गई है.
लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि मैटेरियल मैनेजमेंट विभाग के अधिकारियों को बदला जाएगा. कई के खिलाफ मैनेजमेंट को शिकायतें भी मिल रही थी. अंततः 6 अक्टूबर को ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है. हालांकि आदेश की सूचना गुरुवार को सार्वजनिक हुई. इस ट्रांसफर- पोस्टिंग को बीसीसीएल में कार्य संस्कृति में सुधार की नजर से देखा जा रहा है.
सूचना के मुताबिक कार्यालय आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल नई जगह पर जाने को कहा गया है. अधिकारियों को 12 अक्टूबर तक वर्तमान पोस्टिंग से विरमित करने को कहा गया है. अगर ऐसा नहीं होता है तो 13 अक्टूबर को स्वयं विरमित माने जाएंगें। उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में कार्य संस्कृति को लेकर बदलाव की पहल की जा रही है. सीएमडी मनोज अग्रवाल लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे है. परिस्थितियों को समझ रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है. बीसीसीएल पर अभी उत्पादन का दबाव है. बदले गए अधिकारियों की पूरी सूची कुछ इस प्रकार है----
