Big Breaking : धनबाद के बहुचर्चित मटकुरिया गोली कांड में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक सहित अन्य को सजा

Big Breaking : धनबाद के बहुचर्चित मटकुरिया गोली कांड में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक सहित अन्य को सजा

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के बहुचर्चित मटकुरिया  गोलीकांड में शुक्रवार को कोर्ट का फैसला आ गया.   एडीजे- 16 के न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही थी.  27 अप्रैल 2011 को मटकुरिया में बीसीसीएल के  क्वार्टरो  को कब्जा मुक्त कराने  गई पुलिस बल के साथ आंदोलनकारियों  की  हिंसक झड़प हो गई थी.  उस समय धनबाद के एसपी रविकांत धान हुआ करते थे.  इस हिंसक  झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी. 

 तत्कालीन एसडीओ के लिखित आवेदन पर बैंक मोड़  थाने में प्राथमिकी   दर्ज की गई थी.  आज 30 लोगों को सजा सुनाई गई है.  सभी को 3 वर्ष की सजा हुई है.  इसमें झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक  भी शामिल है.  बता दें कि  सुनवाई के दौरान पूर्व मंत्री बच्चा सिंह ,पूर्व मंत्री ओपी  लाल ,पूर्व डिप्टी मेयर  नीरज सिंह की मौत हो गई है.