बड़ी खबर: BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 11 महाप्रबंधक बदले, देखें सूची

कोल इंडिया की प्रमुख अनुषंगी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कंपनी में 11 महाप्रबंधकों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वहीं, दो अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है.

बड़ी खबर: BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 11 महाप्रबंधक बदले, देखें सूची

धनबाद (DHANBAD): कोल इंडिया की प्रमुख अनुषंगी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कंपनी में 11 महाप्रबंधकों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वहीं, दो अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है. इस फेरबदल के तहत कुछ अधिकारियों को मुख्यालय से हटाकर विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया है.

बीसीसीएल के कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार देर रात तबादले का आदेश जारी किया गया. आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. इस बदलाव को कंपनी के कामकाज में तेजी लाने और उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

Image

दरअसल, बीसीसीएल पर कोयला उत्पादन बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का दबाव है. ऐसे में महाप्रबंधक स्तर पर हुए इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है. कंपनी प्रबंधन उत्पादन और परिचालन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार बदलाव कर रहा है.

इससे पहले सामग्री विभाग से जुड़े 16 अधिकारियों का भी तबादला किया गया था. अब 11 महाप्रबंधकों के स्थानांतरण से कंपनी में प्रशासनिक बदलावों का दौर तेज हो गया है. माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों के प्रदर्शन पर भी नजर रखी जाएगी. हालांकि, किस अधिकारी को कहां भेजा गया है, इसकी पूरी जानकारी तबादला सूची में दी गई है. नीचे देखें अधिकारियों के नाम और उनकी नई जिम्मेदारियां.