BIG BREAKING: धनबाद के सिजुआ में बड़ा हादसा, तड़के फटी जमीन, कई घर धराशायी, एक बच्चे की मौत
धनबाद के कतरास सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार तड़के जमीन फटने से कई घर धराशायी हो गए. हादसे में एक बच्चे की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
धनबाद के कतरास सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार तड़के जमीन फटने से कई घर धराशायी हो गए. हादसे में एक बच्चे की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है.
धनबाद (DHANBAD): कतरास के सिजुआ में मंगलवार को तड़के एक बड़ा हादसा होने की सूचना है.लोग अभी सोये हुए ही थे कि घर भर भरा कर ढहने लगे. बताया जाता है कि सुबह 5:00 बजे के आसपास सिजुआ 10 नंबर में जमीन फटी और कई घर धराशाई हो गए .
कुछ लोग दब भी गए. जिन्हें लोगों ने किसी तरह बचाया. आधा दर्जन लोगों को चोट आई है.दो बच्चे भी दब गए थे. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है. घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है.
घटना में दो बच्चे और 6 महिलाएं घायल हुई है. एक बच्चे की मौत की बात भी सामने आ रही है. कतरास और झरिया में लगातार धंसान की घटनाएं हो रही है. कतरास के छाताबाद की घटना तो अभी ताजी है.इसके अलावे कई जगह घटनाएं हुई है. छाता बाद में घटना के बाद सभी दल और नेता पहुंचे. सरकार के मंत्री भी पहुंचे .सर्वे कराने की बात हुई, लेकिन घटनाएं रुक नहीं रही है.
कोयलांचल का पूरा इलाका लगभग धंसान से प्रभावित दिख रहा है. पुनर्वास की बात हो रही है. लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा भी जा रहा है. लेकिन अभी भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां डेंजर जोन में लोग रह रहे हैं.
प्रभावितों को पुनर्वासित करने का जिम्मा बीसीसीएल और जरेडा के पास है. बीसीसीएल को अपने कर्मियों को पुनर्वासित करना है, जबकि गैर कर्मियों को पुनर्वासित करने का जिम्मा जरेडा के पास है. जहां धंसान की घटनाएं हो रही है, वहां या तो पहले कोलियरी चलती थी या फिर अवैध उत्खनन के दौरान सुरंग बनाकर जमीन खोखली कर दी गई है.