धनबाद सांसद के नाम पर बारह लाख की ठगी,महाराष्ट्र पुलिस पहुंची कोयलांचल तो पढ़िए क्या खुला राज?

धनबाद में लगता है ठगों की एक जमात है .धनबाद में बैठकर देश के विभिन्न राज्यों से कभी साइबर ठगी करते हैं, तो कभी नौकरी के नाम पर ठगी करते हैं.

धनबाद सांसद के नाम पर बारह लाख की ठगी,महाराष्ट्र पुलिस पहुंची कोयलांचल तो पढ़िए क्या खुला राज?

धनबाद: धनबाद में लगता है ठगों  की एक जमात है .धनबाद में बैठकर देश के विभिन्न राज्यों से कभी साइबर ठगी करते हैं, तो कभी नौकरी के नाम पर ठगी करते हैं. बाहर के प्रदेशों की पुलिस धनबाद पहुंचती है. ऐसे ठगों को पकड़ कर ले जाती है. फिर भी  ठगी बंद नहीं होती है. 

ताजा मामला धनबाद के सांसद के नाम पर ठगी का सामने आया है. नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है. इसका खुलासा तब हुआ जब महाराष्ट्र की पुणे क्राईम ब्रांच की पुलिस धनबाद के जोड़ा पोखर में ताबड़तोड़ छापेमारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया.

 जानकारी के अनुसार झरिया और जोड़ा पोखर थाना पुलिस की मदद से किए गए ताबड़तोड़ रेड में बनिया हीर की एक किशोरी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया. उन्हें थाना ले जाया गया. कड़ी  पूछताछ के बाद तीन को छोड़ दिया गया. जबकि मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जोड़ा पोखर के रहने वाले बबलू ने पुणे के शिवाजी नगर निवासी एक व्यक्ति से सांसद के नाम पर धनबाद में काम दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी की थी. इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था. 

मुख्य आरोपी ठगी के लिए दूसरे के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था. जानकारी के अनुसार बबलू ने एक किशोरी के फोन का इस्तेमाल किया था. मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस किशोरी तक पहुंची. उसी के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और बबलू सहित चार लोगों को पकड़ा गया.बाद में तीन बेकसूर निकले.