Breaking:कतरास में फिर हुई धंसान की घटना,सामुदायिक भवन सहित कई घरों में दरार

कतरास का छाता बाद भू धंसान का "हॉटस्पॉट" बन गया है. बुधवार को धंसान की तीसरी घटना हुई है. आज की घटना में सामुदायिक भवन सहित कई आवास में दरारें पड़ गई है.

Breaking:कतरास में फिर हुई धंसान की घटना,सामुदायिक भवन सहित कई घरों में दरार

धनबाद: कतरास का छाता बाद  भू धंसान का "हॉटस्पॉट" बन गया है. बुधवार को धंसान की तीसरी घटना हुई है. आज की घटना में सामुदायिक भवन सहित कई आवास में दरारें पड़ गई है. इलाके में अफरा तफरी का माहौल है. 

इसके पहले 7 जुलाई और 7 अगस्त को धंसान की घटना हुई थी. 7 जुलाई को हुई घटना में कई घर जमींदोज हो गए थे. कई घर टिल्ट कर गए थे. उसके बाद आंदोलन भी हुआ. कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा तो झारखंड सरकार के मंत्री भी पहुंचे. पुनर्वास की बड़ी-बड़ी बातें हुई.लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. 

इधर इलाके में लगातार धंसान की घटना से लोग दहशत में हैं. दरअसल बारिश की वजह से पानी जब जमीन के अंदर प्रवेश करता है, तो मिट्टी गीली हो जाती है और जमीन धंस जाती है. कोयलांचल में आज भी बारिश हो रही है. इसके पहले कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र में धंसान की घटना हुई थी. जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी. 

कतरास इलाके के तालाब जमीन  में समा रहे हैं .बताया जाता है कि कतरास शहर के चारों दिशाओं में धंसान की घटनाएं हुई है . वि या डा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा का आरोप है कि कतरास शहर पिलर पर टिका हुआ है. लेकिन अवैध उत्खनन करने वाले उसे पिलर को भी काट रहे हैं. अगर तत्काल इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो कतरास शहर पर भी खतरा मंडरा सकता है.