कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में कैसे हो गई है कांग्रेस की एंट्री, पीएम आवास के बाहर धरने से क्या हाईजैक हो गया आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में कैसे हो गई है कांग्रेस की एंट्री, पीएम आवास के बाहर धरने से क्या हाईजैक हो गया आंदोलन

धनबाद: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में अब क्या कांग्रेस की एंट्री हो गई है. कांग्रेस ने क्या गुपचुप ढंग से इस आंदोलन को अब अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है .कल यानि सोमवार को आंदोलन जहां कॉकरोच जनता पार्टी का था, वहीं मंगलवार को यह कांग्रेस का आंदोलन बनता दिख रहा है. 

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद दो राज्यों के मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री के आवास तक पहुंच गए हैं.उन्होंने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें .हम इससे कम पर कभी नहीं मानेंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो प्रधानमंत्री आवास के बाहर रात गुजारेंगे. 

जानकारी के अनुसार सोमवार को जंतर मंतर पर हुए लाठी चार्ज के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर बैठ गए हैं .यह एक हाई सिक्युरिटी जोन है .जहां किसी सामान्य व्यक्ति नहीं रह सकता. कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने यह योजना पूरी तरह से गुपचुप ढंग से तैयार की. पैदल मार्च के बहाने तमाम नेता प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और धरना बैठ गए. 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा हुआ. यहां से सभी पैदल मार्च के बहाने निकले और प्रधानमंत्री आवास के बाहर जाकर धरने पर बैठ गए. मीडिया तक को इसकी जानकारी नहीं लगी. धरना शुरू होने के बाद मीडिया को जानकारी दी गई. जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और राहुल गांधी से बात की. 

हालांकि बातचीत का कोई  नतीजा  नहीं निकला. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमारे साथ 120 सांसद हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री और केरल के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं. संसदीय कार्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की और कहा कि आपकी मांगों पर विचार किया जाएगा .इसके अलावा नीट पेपर लीक पर सदन में बात की जाएगी. 

हालांकि राहुल गांधी का  कहना है कि हम अपनी मांगों पर कायम है. जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा, हम यहां से नहीं हटेंगे. हम रात भर यही रहेंगे. सोमवार की घटना के बाद मंगलवार का दिन भी सक्रियता का रहा. सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि यह पूरा आंदोलन अब सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष का आंदोलन बनता दिख रहा है. 

इस मामले को लेकर सभी विपक्षी दल सक्रिय हो गए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस आगे क्या करती है और भाजपा कैसे निपटती है. दो घंटा पहले ट्वीट कर राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह बिना जवाब दिए ,बिना किसी नतीजे के सामना किए, बच निकलेंगे, नहीं पर कर पाएंगे. इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं उसे हर देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं ,जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हो .भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.