धनबाद में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बरवाअड्डा पुलिस रेड को पहुंची तो क्या हुआ, पढ़िए डिटेल्स में 

धनबाद में पुलिस ने अवैध शराब के धंधे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. बरवाअड्डा पुलिस ने एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. लेकिन संचालक पकड़े नहीं जा सके हैं.

धनबाद में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बरवाअड्डा पुलिस रेड को पहुंची तो क्या हुआ, पढ़िए डिटेल्स में

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में पुलिस ने अवैध शराब के धंधे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है.  बरवाअड्डा  पुलिस ने एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. लेकिन संचालक पकड़े नहीं जा सके हैं.  यह फैक्ट्री साधोबाद  गांव के समीप ताराटांड जंगल में चलाई जा रही थी.  शुक्रवार की देर रात को पुलिस ने छापेमारी कर यह  सफलता पाई है. 

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट, विभिन्न नामी अंग्रेजी ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में पैक कर बिक्री के लिए रखी गई नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की हैं.  अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर थाना ले आई है और फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. उल्लेखनीय है कि धनबाद में अवैध रूप से  शराब कारोबार का जाल दूर-दूर तक फैला हुआ है.  

ग्रामीण क्षेत्रों के सुदूर इलाकों में शराब की फैक्ट्रियां खोली जाती है और उसके बाद वहां निर्मित शराब की सप्लाई या तो शहर में की जाती है अथवा इसे बाहर भेज दिया जाता है.  बिहार में जब से शराबबंदी लागू हुई है, तब से बिहार शराब भेजे जाने के कई मामले पकड़ में आते रहे है.  यह  शराब न केवल झारखंड से बल्कि बंगाल से भी बिहार भेजे जाने के खुलासे  होते रहे है.  

कुछ महीने पहले उत्पाद विभाग की टीम ने टुंडी के सुदूर   जंगल में एक फैक्ट्री का खुलासा किया था.  फैक्ट्री संचालक के बारे में पता चला था कि वह धनबाद शहर का ही रहने वाला  था, लेकिन टुंडी के  इलाके में शराब की फैक्ट्री खोल रखी थी.  ग्रामीणों को कुछ प्रलोभन देकर फैक्ट्री अहले  रहा था और शराब की तस्करी कर रहा था.  उसी तरह का मामला बरवा अड्डा  थाने में भी पकड़ में आया है.