एक अदद मैदान के लिए धनबाद में बच्चों का जद्दोजहद, सड़क पर उतर कैसे खींचा दस लाख लोगों का ध्यान ?
धनबाद के गोल्फ ग्राउंड को मेले के बजाय खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सैकड़ों बच्चों और युवाओं ने पैदल मार्च किया.
धनबाद के गोल्फ ग्राउंड को मेले के बजाय खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर सैकड़ों बच्चों और युवाओं ने पैदल मार्च किया.
धनबाद (DHANBAD): लीजिये ! धनबाद के बच्चे और युवाओं को एक मैदान के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है. शहर के गोल्फ ग्राउंड का व्यावसायिक उपयोग अधिक होता है. बच्चों के खेल -कूद अथवा ट्रेनिंग को नजरअंदाज कर मैदान का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है. मंगलवार को धनबाद के सैकड़ो बच्चे और युवा इसके खिलाफ सड़क पर उतरे. गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च किया.
खेल गतिविधियों के लिए मैदान को सुरक्षित रखने की डिमांड की. बच्चों के हाथों में "मेला मुक्त मैदान" के पोस्टर और तख्तियां थे. बच्चे और युवा मेला आयोजित किए जाने से खेल गतिविधियों पर हो रहे प्रभाव को बताया. गोल्फ ग्राउंड में मेले के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों का विरोध पहले भी था. खिलाड़ियों ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर मैदान को खेल के लिए सुरक्षित रखने की मांग की थी. उनका कहना था कि गोल्फ ग्राउंड में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा क्रिकेट फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का रेगुलर अभ्यास करते हैं.
उनका आरोप है कि लंबे समय तक मैदान का बड़ा हिस्सा मेले के लिए आवंटित कर दिया जाता है. जिस वजह से खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है. उनका कहना है कि शहर में अन्य जगह भी मेले के लिए उपलब्ध है. प्रशासन को उन जगहों पर विचार करना चाहिए. लेकिन गोल्फ ग्राउंड को सुरक्षित खेल के लिए छोड़ देना चाहिए. उनका कहना है कि इसके खिलाफ जिला प्रशासन, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को लिखित आवेदन दे चुके हैं. दुर्गा पूजा के मौके पर गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने से विरोध की आवाज और तेज हुई ही. खिलाड़ियों ने डुमरी विधायक जयराम महतो से भी भेंट कर हस्तक्षेप करने की मांग की थी.