धनबाद में आधी रात को दुर्घटना के बाद कैसे आग का गोला बन गई स्कॉर्पियो,बाइक को घसीटने के बाद धू-धू कर जली 

धनबाद बरवा अड्डा के निरंकारी चौक पर बुधवार की आधी रात को एक ऐसी दुर्घटना हुई कि लोगों की सांसे अटक गई.

धनबाद में आधी रात को दुर्घटना के बाद कैसे आग का गोला बन गई स्कॉर्पियो,बाइक को घसीटने के बाद धू-धू कर जली

धनबाद: धनबाद बरवा अड्डा के निरंकारी चौक पर बुधवार की आधी रात को एक ऐसी दुर्घटना हुई कि लोगों की सांसे अटक गई. तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई. 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई. बाइक फंसने के बाद भी स्कार्पियो चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाने लगा. वह बाइक को रगड़ते हुए निरंकारी चौक से धनबाद के नए डीसी कार्यालय तक ले गया. इस दौरान सड़क पर चिंगारी निकलती रही और अफरातफरी मची रही.

 रास्ते में लोगों ने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास भी किया. लेकिन चालक गाड़ी भगाता रहा. लगभग 2 किलोमीटर तक बाइक को घसीटने के बाद विज्ञान विहार कॉलोनी के समीप स्कॉर्पियो में आग लग गई. आग लगते ही स्कॉर्पियो में सवार भाग निकले. देखते-देखते आग ने बड़ी आकर ले लिया. 

स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग बुझ नहीं रही थी. फिर दमकल को सूचना दी गई. दमकल की गाड़ी पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन इसके पहले स्कॉर्पियो और बाइक जलकर राख हो गए थे. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई स्कॉर्पियो और बाइक को जब्त किया है.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.