मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ इस जिले की लाभुक के खाते में आए 7,500 रुपये, जानिए किसे मिली तीन किस्तें

मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ इस जिले की लाभुक के खाते में आए 7,500 रुपये, जानिए किसे मिली तीन किस्तें

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की मंईयाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य के धनबाद जिले की मंईयां को एक साथ तीन किस्तें एनी की 7,500 रुपये की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है. ऐसे में एक साथ तीन किस्तें मिलने से मंईयांओं के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही है. बताते कहलें की बीते तीन महीनों से मंईयां की सम्मान राशि लंबित थी. ऐसे में आज उन्हें DBT के माध्यम से अप्रैल, मई और जून महीने की राशि भेजी गई है. 

बताते चलें कि धनबाद जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा सोमवार को भुगतान प्रक्रिया पूरी की गई. इस योजना के तहत जिले के 3,46,091 स्वीकृत लाभुकों के खातों में 259.56 करोड़ रुपये (₹2,59,56,82,500) से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई. जिला प्रशासन के अनुसार सभी प्रखंडों और अंचलों के समन्वय से यह प्रक्रिया समय पर पूरी की गई, ताकि लाभुकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो गोविंदपुर प्रखंड में सबसे अधिक 50,562 महिलाओं को योजना का लाभ मिला. इसके बाद झरिया अंचल में 44,387, बाघमारा प्रखंड में 44,281, धनबाद अंचल में 32,299, तोपचांची में 27,021, निरसा में 23,712, बलियापुर में 21,390 और कलियासोल में 19,899 लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई. इसके अलावा पुटकी अंचल के 18,143, एग्यारकुंड प्रखंड के 16,677, टुंडी के 16,492, पूर्वी टुंडी के 9,740, बाघमारा अंचल के 7,369, धनबाद प्रखंड के 6,925, एग्यारकुंड अंचल के 5,202, बलियापुर अंचल के 1,137 और गोविंदपुर अंचल के 855 लाभुकों को भी योजना का लाभ मिला.

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि योजना की राशि निर्धारित समय पर लाभुकों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित प्रखंडों और अंचलों के साथ समन्वय बनाकर भुगतान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया. इससे हजारों परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकी. ऐसे में उम्मीद है की जल्द ही अन्य जिलों में भी मंईयां योजना की तीन किस्तें भेजी जाएगी. आने वाले एक हफ्ते में राज्य के बाकी जिलों में भी एक साथ सम्मान राशि की तीन किस्त यानि की 7,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी.