कोल इंडिया और अनुषंगी इकाइयों के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए किस काम के लिए मिलेंगे एकमुश्त ₹1 लाख

कोल इंडिया ने कर्मचारियों के लिए Statutory Competency Certificate हासिल करने पर ₹1 लाख की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है.

कोल इंडिया और अनुषंगी इकाइयों के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए किस काम के लिए मिलेंगे एकमुश्त ₹1 लाख

धनबाद (DHANBAD): देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए एकमुश्त  प्रोत्साहन राशि का रास्ता अब  बिल्कुल साफ हो गया है. आधिकारिक तौर पर इसका पत्र भी जारी हो गया है. कर्मचारियों को Statutory Competency Certificate  के लिए ₹1,00,000 मिलेंगें. उल्लेखनीय है कि कोल् इंडिया डायरेक्टर बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी पहले ही मिली थी, लेकिन अब संबंधित पत्र भी जारी कर दिया गया है और सभी कंपनियों को भेज भी दिया गया है. 

योजना का लाभ कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों  में कार्यरत एलिजिबल कर्मचारी ले सकेंगें. जानकारी के अनुसार योजना के तहत इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट के भूमिगत और सतही दोनों श्रेणी और अप्रतिबंधित सरदार सर्टिफिकेट आफ कॉम्पिटेंसी और खदानों के लिए मान्य सर्वेयर सर्टिफिकेट को भी शामिल किया गया है. संबंधित प्रमाण पत्र लेने और उसे कंपनी में जमा करने के बाद निर्धारित Statutory पद पर चयन की प्रक्रिया पूरी होने पर कर्मचारी प्रोत्साहन राशि के पात्र हो जाएंगें. ऐसे कर्मचारियों को भी इस लाभकारी योजना में शामिल किया गया है, जिनके पास निर्धारित वैधानिक क्षमता प्रमाण पत्र पहले से है. लेकिन उन्होंने इसे  कंपनी में जमा नहीं किया है. 

ऐसे कर्मचारियों को पत्र जारी होने के तारीख से 2 महीने के भीतर अपना प्रमाण पत्र जमा करना होगा. पद पर चयन के बाद कर्मचारियों को पदभार ग्रहण करना जरूरी होगा. यदि कर्मचारी पद भार ग्रहण नहीं करतें हैं, तो उन्हें प्रोत्साहन राशि लौटानी पड़ सकती है. बताया गया है कि निर्धारित कैडर स्कीम से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले कर्मचारियों को इस योजना से बाहर नहीं रखा जाएगा. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक अथवा एमटेक जैसी उच्च योग्यता रखने वाले कर्मचारी भी निर्धारित वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के पात्र होंगे.